रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। महिला कल्याण विभाग ने सोमवार को बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूक अभियान चलाया। गांव सुरेंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत और केस वर्कर पूजा सरकार, एसआई बबीता ने ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह और इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ ही, यह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। महिलाओं को बताया कि बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए उनकी सहभागिता आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह रोकथाम को जागरूकता अभियान चलाया यदि कहीं भी बाल विवाह होता हुआ दिखाई द...