सराईकेला, मार्च 8 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला-खरसांवा क्षेत्र में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। शनिवार को क्षेत्रीय सांसद जोबा मांझी ने "बाल विवाह मुक्त भारत अभियान" के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने की शपथ भी ली। यह रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी देगा।इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, विशेषकर लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा अभिशाप है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से एकजुट होकर इस कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग करने की अपील की ताकि विकसित भारत के सपने को साकार किय...