किशनगंज, जनवरी 23 -- किशनगंज। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को किशनगंज सदर प्रखंड के मनरेगा भवन में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर प्रखंड और राहत संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ कर्मवीर कुमार ने की। मौके पर विभिन्न पंचायतों की मुखिया, जीविका दीदियां, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बीडीओ कर्मवीर कुमार ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे ताकि अपने-अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की शादी नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...