दुमका, नवम्बर 27 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मुख्यालय मसलिया में गुरुवार को कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरुकता रैली निकली। जानकारी के अनुसार पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मसलिया, प्लास टू उच्च विद्यालय मसलिया, बालक मध्य विद्यालय मसलिया के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर विद्यालय प्रांगण से मसलिया बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रैली के दौरान बाल विवाह अपराध है, आओ मिलकर बढ़ाए कदम, बाल विवाह को रोके हम, शिक्षा पूरी हो, तब हो शादी आदि का स्लोगन देते हुए लोगों को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.