अररिया, मई 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को बाल विवाह की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जस्ट राइट्स फ़ॉर चिल्ड्रेन, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गजाला प्रवीण ने की, जबकि जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रशिक्षक के रूप में कार्यशाला का संचालन किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण एवं नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और अररिया जिला को इन समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए ठोस पहल ...