गिरडीह, अप्रैल 18 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को गांडेय सीओ मो हुसैन की अध्यक्षता में बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अक्षय तृतीया के दौरान संभावित बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उन सभी धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा, जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं। साथ ही ऐसे सभी विवाह समारोहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिनमें बाल विवाह होने की आशंका हो। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन चिन्हित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने तथा धर्मगुरुओं एवं ग्रामीणों के साथ बाल विवाह निषेध हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश सभी महिला पर्यवेक्षकों एवं प...