घाटशिला, मई 3 -- पोटका, संवाददाता। सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन) द्वारा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से प्रखंड के 15 पंचायतों के 30 गांवों में बाल विवाह एवं जबरन विवाह की रोकथाम को दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत जागरूकता वाहन, नुक्कड़ नाटक एवं ग्रामीणों के साथ संवाद के माध्यम से समुदाय को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करना तथा समाज में जेंडर समानता और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चांद मनी सवैयां ने बताया कि अभियान के माध्यम से 15 पंचायतों के 30 गांवों में लोगों को बाल विवाह एवं जबरन विवाह के कानूनी, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की विस्तृत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.