हापुड़, मार्च 6 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में शुक्रवार को बाल विवाह होने की सूचना पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति और एएचटीयू की टीम पहुंची और रुकवा दिया। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव में जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुर से एक बारात आई है। जिसमें 15 वर्षीय किशोरी की शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि दूल्हे-दुल्हन पक्ष को फटकार लगाई। जिसके बाद बारात वापस लौट गई। टीम ने नाबालिग को वन स्टाप सेंटर में रखवाया है। मामले में कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...