बुलंदशहर, फरवरी 16 -- ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा बक्सुआ में रविवार को नाबालिग के विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन टीम,बाल कल्याण समिति टीम व पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करने ,अभद्रता करने पर कोतवाली के एस आई ने 19 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में एसआई विनय कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार को क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा बक्सुआ में बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम के अभिषेक कुमार, केस वर्कर नीरज शर्मा, कुमारी गुलिस्तां, बाल कल्याण समिति टीम व पुलिस बल के साथ वह गांव पहुंचे। जहां 16 वर्षीय किशोरी का विवाह संस्कार आयोजित किया जा रहा था। मौके से टीम ने किशोरी को माता-पिता समेत कब्जे में ले लिया। तभी वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए किशोरी को छुड़ा लिया। तथा टीम के साथ गाली-ग...