जौनपुर, जनवरी 29 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में बुधवार को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील तिवारी ने मौजूद लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया, उन्होंने कहा कि कई बार परिवार के अशिक्षित होने के कारण लड़कियां इस पीड़ा की शिकार हो जाती हैं। इसके अलावा सामाजिक दबाव के चलते भी परिवार छोटी उम्र में अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं, जो की एक अपराध की श्रेणी में आता है। प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतज़र ने बाल विवाह प्रतिरोध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत अंग्रेजी शासन काल के दौरान शारदा एक्ट के रूप में ...