सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। अक्षय तृतीया के अवसर पर मेडिकल कालेज अस्पताल के परिसर में बुधवार को बाल विवाह मुक्त भारत योजना के अंतर्गत वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करना तथा महिलाओं व बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक, अस्पताल कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह की कुप्रथा से पूर्णत: मुक्त कराना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्राम स्तर तक निगरानी समितियों का गठन किया जा रहा है और विभिन्न स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.