हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि बाल विवाह मुक्ति को लेकर जागरूकता रथ पर अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी ने संदेश लिखकर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई है, जिसे हम सभी को सामूहिक प्रयास से दूर करना होगा। बाल विवाह मुक्ति रथ विभिन्न गांवों और पंचायतों में जाकर लोगों को बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीति को दूर करने के लिए जागरूक करेगी। जिससे वैशाली जिले में बाल विवाह के दर में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि बच्चियों को पढ़ने लिखने का अवसर मिलना चाहिए। बाल विवाह होने से उनकी शिक्षा बाधित होती है तथा विकास अवरुद्ध होता है। बाल विवाह मुक्त जागरूकता रथ को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से स्व. कन्हाई शुक्ल सामाजिक सेवा संस...