शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- आर्य महिला डिग्री कॉलेज शाहजहांपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर बाल विवाह मुक्त भारत और बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगोष्ठी में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक नमिता यादव और चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर आरती त्रिवेदी ने योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में अहमदपुर रेती और लोक विहार कॉलोनी में रैली निकाली गई। स्वयंसेविकाओं ने स्लोगन व पंफलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे और ऋतु शर्मा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.