मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एडीआर भवन में आंगनबाड़ी सेविका, आशा,महिला सुपरवाइजर व पारा लीगर वालेंटियरों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं सामग्र शिक्षण विकास संस्थान कवच 2 के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रशिक्षण में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष प्रभाकर ने पांच अलग-अलग पोस्टरों का विमोचन किया। कहा कि बाल विवाह के खिलाफ हम सभी को युद्ध की तरह लड़ना है और बच्चियों को बचाना है। मौके पर प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी, भगवान जी पाठक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.