इटावा औरैया, जनवरी 7 -- जसवंतनगर,संवाददाता। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए शासन स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएचटी एंटी ह्यूमन ट्राफिकिंग निरीक्षक प्रेम चंद ने लोगों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना रहा। शपथ के माध्यम से प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं कभी बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार, पड़ोस या समुदाय में होने वाले बाल विवाह का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही यह भी प्रतिज्ञा की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.