पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में पीलीभीत जनपद ने ओवरआल 12वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि बरेली मंडल में जनपद प्रथम स्थान पर हैं। महिला कल्याण विभाग ने टॉप फाइव में स्थान बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। बाल विवाह रोकथाम के लिए ऑनलाइन शपथ लेने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है। भारत सरकार की ओर से सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें महिला कल्याण विभाग, चाइल्ड लाइन, सखी वन स्टाप सेंटर आदि के कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जनपद पीलीभीत 40वें स्थान से उठकर 12वें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें तीन इंडीगेटर एक्टिविटी, प्लेज आदि पर काम हो रहा है। बरेली मंडल में प्रथम स्थान पर हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि टॉप फाइव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.