गिरडीह, फरवरी 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई तथा निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता से कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करें और बाल विवाह मुक्त झारखंड के निर्माण में योगदान दें। कार्यशाला में बाल संरक्षण विभाग के सुबोध कुमार द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य ए...