हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि जिले में बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान जारी है। अभियान का समापन 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हो जाएगा। बाल विवाह से मुक्त और रोकथाम के लिए भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी अभियान के तहत प्रखंड के रोहुआ महादलित टोले में एक सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन परियोजना के सहयोग से आयोजित किया गया। अध्यक्षता वार्ड सदस्य भाग्य नारायण राम जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के निदेशक व संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.