पाकुड़, जनवरी 4 -- पाकुड़िया। प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शनिवार को प्रखंड के सभी बीएलओ, मुखिया, प्रखंडकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, चौकीदारों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में सभी बीएलओ, ग्राम प्रधानों एवं अन्य से अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में जन-जागरूकता फैलाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दिसंबर माह में सभी से अपने क्षेत्रों में बाल-विवाह उन्मूलन को लेकर विशेष ग्रामीण बैठक आयोजित करने का निर्देश देकर एक शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सबों से अपना अमूल्य सहयोग देने की गुजारिश की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.