पाकुड़, फरवरी 3 -- बाल विवाह मुक्त पाकुड़ अभियान को मजबूती देने का लिया गया संकल्प हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को मिशन वात्सल्य के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडु दिलीप, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, बाबुपुर पंचायत के मुखिया जॉन जंतु सोरेन, बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त पाकुड़ के लक्ष्य को साकार करना रहा। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है। बल्कि यह बच्चों, विशेषकर किशोरियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रत...