कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए'बाल विवाह मुक्ति रथ' का समापन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को हुआ। यह अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के नेतृत्व में चलाया गया, जिसके तहत 'बाल विवाह मुक्त झारखंड' का संदेश पहुंचाया। बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले इस नेटवर्क के 22 सहयोगी संगठन झारखंड में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। अभियान को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पुलिस प्रशासन, धर्मगुरुओं, नागरिक समाज संगठनों और महिला भुक्तभोगियों का व्यापक समर्थन मिला। करीब एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सीनियर एडवाइजर ज्योति माथुर ने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि न्याय और जागरुकता का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया...