घाटशिला, जनवरी 9 -- घाटशिला, संवाददाता। सुरक्षित एवं सशक्त महिला-सशक्त झारखंड के निर्माण के उद्देश्य से 'बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान' के अंतर्गत गुरुवार को जेसी स्कूल परिसर स्थित आशा ऑडिटोरियम में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी समेत बीडीओ, सीओ, मुखिया, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एएनएम, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों के पदाधिकारी शामिल थे। पदाधिकारियों ने जानकारी दिया कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ एक गंभीर अपराध है। कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का...