साहिबगंज, फरवरी 16 -- बोरियो। बाल विवाह मुक्त जिला को लेकर संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) चंदा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को बोरियो प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यशाला हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना व संबंधित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यशाला में संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देख-रेख) चंदा कुमारी ने प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्यों व लाभों की विस्तृत जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक चाइल्ड लाइन मो. इकबाल ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, 1098 तथा पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बाल विकास परियोजना की एलएस नूतन ठाकुर ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने पोषक क्षेत...