बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प पारित
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प पारित गिरिडीह, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प पारित किया गया। बनवासी विकास आश्रम ने पंचायती राज विभाग के सहयोग से इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संस्था के सचिव एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेश कुमार शक्ति ने बताया कि उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर पात्र गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के लिए ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित किए गए। जमुआ प्रखंड के बेरहाबाद, करोड़ीह, धरमपुर-चितरडीह और बलगो, पीरटांड़ के मंडरो एवं सीमरकोढ़ी तथा बगोदर के जरमुने पश्चिमी और जरमुने पूर्वी में ग्रामीणों ने सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.