कटिहार, मार्च 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने को लेकर सोमवार को प्रखंड परिसर से 'बाल विवाह मुक्त अभियान रथ' को बीडीओ कुमारी प्रियंवदा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह की कानूनी एवं सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक करना है। अभियान रथ पर लगे बैनर और पोस्टर के माध्यम से बताया गया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के तथा 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कराना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित अभिभावकों एवं दोषियों पर कार्रवाई का प्रावधान है। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई। बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में बाधक है और इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.