उन्नाव, दिसम्बर 11 -- उन्नाव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 में बाल विवाह मुक्ति अभियान का आयोजन सर सैय्यद पब्लिक स्कूल में किया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन सुपर वाइजर सलमा ने सरकार की ओर से से चलाई जा रही योजनाओं पर जानकारी दी। बाल विवाह की शपथ दिलाई और स्पॉन्सरशिप योजना के विषय में बताया। ऐसे सभी बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी हो या दोनों में किसी एक की मृत्यु हो चुकी हो या ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से असहाय हो उन बच्चों को ये लाभ दिया जा रहा है। सभी बच्चों को हेल्प लाइन नंबर1098, 112, 1090, 181 जानकारी दी गई। कहा कही बाल विवाह हो तो इसकी सूचना 1098 या जिला प्रोबेशन अधिकारी को दे सकते हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य सादिया कमल, आसमां खान, शिफा आशिफ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.