अररिया, जून 5 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कल्याण कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर विकास मित्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण ईकाई अररिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त जिला बनाने को लेकर सभी विकास मित्र को संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज ने बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड में पूर्व से बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति गठित है। तीनों स्तरों पर प्रत्येक माह बैठक होना अनिवार्य है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरपतगंज कलश कुमार ने बच्चों के हित में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत एवं वार्ड को दिया गया है। पंचायत के अध्यक्ष मुखिया हैं। वहीं वार्ड सदस्य वार्...