पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर बाल विवाह के खिलाफ 100 दिनी गहन जागरूकता अभियान का समापन हो गया। बाल विवाह मुक्ति रथ की यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त ने प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया सकारात्मक है। पलामू जिला बाल विवाह मुक्त होने के बेहद करीब है। किरण शंकर दत्त ने कहा कि अग्रगति बाल अधिकारों की सुरक्षा ‌व संरक्षण के‌ लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। तीन चरणों में चले इस अभियान के पहले चरण में शैक्षणिक संस्थानों व दूसरे चरण में धर्मगुरुओं को जोड़ा गया और उनसे अनुरोध किया गया कि वे विवाह संपन्न कराने से पूर्व आयु की जांच कर लें और ...