गढ़वा, मार्च 1 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। ग्राम स्वराज्य संस्थान, गढ़वा व लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय थाना परिसर से थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हस्ताक्षर कर हरी झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि सरकार द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। बाल विवाह कराने और करने वाले को दो साल तक की जेल और साथ ही एक लाख रूपये तक का जुर्माना हो सकता है । वहीं टेहरी मुखिया बिनको टोप्पो व परसवार मुखिया जंगलपति लकड़ा ने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। इससे उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है । यह रथ प्रखंड के विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.