रामगढ़, मार्च 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भारत सरकार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे 'बाल विवाह मुक्ति रथ' की यात्रा के समापन के अवसर पर गोला में एक कार्यक्रम हुआ। अग्रगति निदेशक किरण शंकर दत्त ने कहा कि हमारे प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया से हम आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त रामगढ और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करते के बेहद करीब हैं। अग्रगति बाल अधिकारों की सुरक्षा ‌व संरक्षण के‌ लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ को सुधा वर्मा (प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोला) ने हरी झंडी दिखाकर रव...