चतरा, फरवरी 25 -- चतरा, संवाददाता। चतरा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से बुधवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करेगा। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार, उपायुक्त चतरा के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण शाखा एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुरीति है, बल्कि यह कानूनन दं...