दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड कार्यालय परिसर से ग्राम ज्योति एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी ऋतु ने किया। इस अवसर पर मुखिया बसंती सोरेन तथा कमीशन सोरेन द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाई गई और जागरूकता रथ को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया गया। सीडीपीओ कुमारी ऋतु ने कहा कि यह जागरूकता रथ जामा प्रखंड के सभी पंचायतों एवं ग्राम स्तर तक जाकर बाल विवाह के दुष्प्रभावों को लेकर समुदाय को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार के उस लक्ष्य को साकार करना है, जिसके तहत वर्ष 2030 तक भारत को...