लातेहार, फरवरी 13 -- लातेहार,प्रतिनिधि। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए वेदिक सोसाइटी ने जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को इस कुप्रथा के दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है। संस्था के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य तीनों प्रभावित होते हैं। खासकर बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो आगे चलकर उनके पूरे जीवन को प्रभावित करता हैं। अभियान के तहत गांव-टोला स्तर पर ग्रामीणों, अभिभावकों और युवाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। टीम द्वारा बाल विवाह निषेध कानून के प्रावधानों की भी जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि बाल विवाह ...