चंदौली, फरवरी 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने 'न खुद बाल विवाह करेंगे, न किसी को करने देंगे, और समाज में जागरूकता फैलाकर इस कुप्रथा का विरोध करेंगे' का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बाल विवाह से होने वाली सामाजिक दुष्परिणाम पर विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं विधिक प्रकार की दुष्परिणाम है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और अधिकारों पर सबसे बड़ा आघात है। वही समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने तथा समाज से बाल विवाह...