दुमका, दिसम्बर 5 -- दुमका, प्रतिनिधि।बाल विकास परियोजना दुमका सदर के तत्वावधान में बाल विवाह पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुमका सदर अमर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम राजकीय मध्य विद्यालय डंगालपाड़ा में किया गया। बाल विवाह पर आयोजित उक्त जागरुकता में प्रखंड समन्वयक सुजाता कर्ण ने स्कूली छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि अभी शादी विवाह का सीजन चल रहा है और ऐसे में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह की संभावना ज्यादा रहती है। यहां तक भी देखा जा रहा है कि आये दिन कई लड़के लड़कियां भावना में बहकर या किसी के बहकावे में आकर कम उम्र में माता पिता की मर्जी के खिलाफ शादी कर लेते हैं। कभी कभी गरीब और अशिक्षित माता पिता भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.