जहानाबाद, नवम्बर 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रारंभ होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन हेतु सदैव सतर्क और सक्रिय रहेंगे। अपने समाज, परिवार और समुदाय में बाल विवाह न होने देने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। प्रत्येक बालक-बालिका के सुरक्षित, शिक्षित और स्वावलंबी भविष्य हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से जिला स्तर, प्रखंड स्तर एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.