बाल विवाह को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरुक
अररिया, मई 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया जिले को बाल शोषण, बाल श्रम, नशा और बाल विवाह से मुक्त कराने को लेकर शानिवार को प्रखंड के यूएमएस सोनामणि गोदाम सहित अन्य स्कूली बच्चों को जागरुक किया गया। जागरण कल्याण भारती के द्वारा बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। कहा गया कि अगर किसी भी बच्चे को बाल शोषण, बाल श्रम, नशा और बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन सहित चाइल्ड हेल्प नंबर पर दें। इस दौरान स्कूली बच्चे को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ दिलायी गई। यह भी पढ़ें- अररिया : बाल विवाह को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.