गिरडीह, जनवरी 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी राम निवास यादव ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के लोगों को आगे आने का आह्वान किया है। कहा है कि सिर्फ प्रशासन के भरोसे बाल विवाह पर काबू नहीं पाया जा सकता है। इस पर काबू पाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। राज्य में बाल विवाह मामले में गिरिडीह जिला को धब्बा लगा है, इस धब्बे को मिटाना है। बगोदर के दोंदलो स्टेडियम में बुधवार को समाज कल्याण निदेशालय के द्वारा आयोजित सुरक्षित एवं सशक्त महिला, सशक्त झारखंड विषय पर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि वे संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान समाज में प्रचलित कुरीतियों मसलन बाल विवाह, डायन-भूत, भ्रूण हत्या आदि के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया एवं झारखंड सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके पूर्...