फिरोजाबाद, मार्च 8 -- नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर कार्य कर रही विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला समाज सेवाओं को सम्मानित किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन पर सम्मान समारोह सैलई स्थित गार्डन में किया गया। नव भारतीय नारी विकास समिति ने बाल विवाह कुरीति को समाप्त करने के लिए कार्य कर रही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह सखी, पंचायत सहायक, एएनएम, शिक्षक एवं ग्राम प्रधानों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की मेंबर संगीता पांडे ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है। विशिष्ट अतिथि आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि हर धर्म और समाज बेटियों की इज्जत और शिक्षा पर जोर देता है। बाल विवाह जैसी कुरीतियां समाज के विकास में बाधा हैं। बाल संरक्षण अ...