भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर विद्यालय खरमनचक में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं जबरदस्ती बाल विवाह की रोकथाम के लिए महिला हेल्पलाइन 181 नंबर पर डायल करने को कहा। जिला परियोजना प्रबंधक मणि शंकर ने बताया कि बालिकाओं का सशक्तीकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। फाइनेंस लिट्रेसी एक्सपर्ट अभिषेक सुमन ने महिलाओं की सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा विभिन्न विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार ने बाल विवाह के परिणाम स्वरूप होने वाले सामाजिक, श...