मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को तालिमुद्दीन इण्टर कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक, आज़मगढ़ मोड़ पर महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की समस्त टीम ने कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। यदि ऐसा आपके आस-पास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें। साथ ही बालकों को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर...