पीलीभीत, मार्च 7 -- डीएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर ग्राम पंचायत बरहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने नाटक मंचन कर जागरूक किया। दीप प्रज्वालन के बाद बाल विवाह थीम पर छात्र -छात्राओं ने एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। जिला मिशन समन्वयक सुवर्णा पाण्डेय ने बच्चों की प्रस्तुतीकरण की सराहना की और बाल विवाह से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक तृप्ति मिश्रा ने विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उप्र कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। जेंडर स्पेस्लिस्ट जयश्री ने ...