पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिलाजज कन्हैयाजी चौधरी ने की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अपने संबोधन में प्रधान जिलाजज ने कहा कि बाल विवाह समाज के समग्र विकास में बड़ी बाधा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए कानून के साथ-साथ समाज की जागरूक भागीदारी भी जरूरी है। सभी विभागों और सामाजिक संगठनों से समन्वित प्रयास करने की अपील की। जिला बाल संरक्षण इकाई के अमरेश कुमार ने जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर प्रकाश डाल...