जहानाबाद, मार्च 6 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बीडीओ एवं सीडीपीओ ने जागरूकता रथ पर लगे हस्ताक्षर पट्टिका पर जागरूकता संदेश भी लिखे। जिला पदाधिकारी के निर्देश एवं पंचायती राज विभाग के देखरेख में विकास पथ विक्रम की संस्था के द्वारा जागरूकता रथ को प्रत्येक पंचायतों में भेजा जा रहा है। जहां जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारी, कर्मियों एवं अन्य लोगों के सहयोग से शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी वंशी के द्वारा हरी झंडी दिखाने के उपरांत शुक्रवार को जागरूकता रथ खट्टांगी एवं बलौरा पंचायत भवन पर पहुंचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.