पाकुड़, फरवरी 17 -- प्रखंड के बाबुदाहा पंचायत में सोमवार को सीडीपीओ नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका डिम्पल प्रिया ने सभी सेविका एवं ग्रामीणों के साथ बाल विवाह के खिलाफ लिया शपथ लिया। शपथ कार्यक्रम में सीडीपीओ नीलू रानी ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है। कम उम्र में शादी करने से न सिर्फ शारीरिक विकास प्रभावित होता है बल्कि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। सही उम्र में शारीरिक विकास सही रुप से होता है। न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी बहुत महत्व रखता है। इसलिए बाल विवाह का सामाजिक वहिष्कार करें ताकि स्वस्थ व शिक्षित समाज का निर्माण करने में आपसबों की महत्वपूर्ण भूमिका रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...