बाल विवाह के खिलाफ जागरूक हुईं बेटियां
रामपुर, मई 9 -- जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने जनपद में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ज्वाला नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी दंड के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में समझाया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.