सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्रेमनगर अकोढ़ीगोला में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगा। इसमें छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बालिकाओं के अधिकार और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों और सुरक्षित भविष्य को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...