मेरठ, अप्रैल 17 -- अक्षय तृतीया के अवसर पर जनहित फाउंडेशन मेरठ के तत्वावधान में मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह इंटर कॉलेज में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज को बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति सचेत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की निदेशिका अनिता राणा एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ प्रभावशाली संदेश देते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनिता राणा ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन आज भी इस अवसर पर बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं देखने को मिलती हैं। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित इन्हें समाप्त करने के लिए समाज के ...