जमशेदपुर, मार्च 24 -- सामाजिक संस्था "यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन" द्वारा संचालित "प्रिवेंटिंग टू चाइल्ड मैरिज एंड अर्ली यूनियन" पहल के अंतर्गत 23 से 24 मार्च 2026 तक युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से किशोरियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास का विकास करना, उनकी सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा उनके संचार कौशल को प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नुक्कड़ नाटक की मूलभूत तकनीकों, प्रभावशाली अभिव्यक्ति, मंच संचालन, संवाद प्रस्तुति और टीमवर्क के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सत्र का संचालन अनुभवी प्रशिक्षक बिक्रम कुमार झा द्वारा किया गया। उन...