हाजीपुर, जून 17 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के दौलतपुर चांदी गांव में बुधवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का आयोजन किया गया। ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति और कानूनी अपराध को पूरी समाप्त करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल विवाह के खिलाफ गतिविधियाँ कार्यक्रम स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के तत्वावधान में अभियान लगातार जारी है। इस कार्यक्रम में शामिल महिला-पुरुषों और युवाओं ने अपने बेटे-बेटियों का बाल विवाह नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वार्ड सदस्य चंदन पासवान और संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रभाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव जेआरसी के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने कह...